देश भर के विभिन्न राज्यों में चलाए जा रहे इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्यूनिकेशन (आईआईएमसी) छह सेंटरों में करवाए जा रहे पत्रकारिता के कोर्स के बुधवार को परिणाम घोषित किए।
इस परिणाम में सभी सेंटरों में से जम्मू सेंटर के तीसरे बैच की छात्रा जीवन ज्योत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी पत्रकारिता में पहली पोजीशन हासिल कर अपना और जम्मू सेंटर का नाम रोशन किया।
इससे पहले भी दो बैचों की (2012-13) में सुगम सिंघल और (2013-14) में अवंतिका गुप्ता ने टॉप किया था।