फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: चिनाव नदी में बहे युवक का शव पाकिस्तान के सियालकोट में मिला, परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार

Sun, 14 Jul 2024 02:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ज्यौड़ियां के लापता युवक का शव पाकिस्तान के सियालकोट की नहर से मिला है। ज्यौड़ियां निवासी हर्ष नगोत्रा पुत्र रमेश चंद्र 11 जून से लापता था। 12 जून को परिजनों की तरफ से ज्यौड़ियां पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
हर्ष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जम्मू की तहसील ज्यौड़ियां के लापता युवक का शव पाकिस्तान के सियालकोट की नहर से मिला है। ज्यौड़ियां निवासी हर्ष नगोत्रा पुत्र रमेश चंद्र 11 जून से लापता था। 12 जून को परिजनों की तरफ से ज्यौड़ियां पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन


13 जून को शव सियालकोट पाकिस्तान नहर से मिला। बताया जा रहा है कि हर्ष नगोत्रा एयरटेल कंपनी में काम करता था और खौड़ क्षेत्र में तैनात था। हर रोज की तरह 11 जून को भी वह ड्यूटी पर गया, लेकिन घर वापस नहीं आया।

सियालकोट में युवक की पहचान उसके गले में लटक रहे पहचान पत्र से हुई। इस पर फोन नंबर भी लिखा था। वहां से व्हाट्सएप पर 13 जून से ही मैसेज कर दिया गया था, लेकिन घर में फोन बंद होने के कारण परिजनों को पता नहीं चल पाया। शुक्रवार 12 जुलाई को परिजनों ने फोन को ऑन किया गया तो उसमें सियालकोट पाकिस्तान से मैसेज आए हुए थे।
विज्ञापन


परिजनों की तरफ से भी सियालकोट पाकिस्तान में उस नंबर पर फोन किया तो वहां से परिजनों को पूरी जानकारी मिली की सियालकोट की यह नहर दरिया चिनाब से निकलती है और इस नहर से 13 जून को यह शव मिला है। इसका पोस्टमार्टम करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। 

परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शव को भारत लाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वह शव का ज्यौड़ियां में हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करेंगे। परिजनों ने जिले के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि शव को भारत लाने में उनकी मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें