फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह: शादी का निमंत्रण देने के बहाने घर में घुसे लुटेरे, महिला को बंधक बनाकर ले उड़े लाखों की नकदी और जेवर

Fri, 08 Dec 2023 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/बिश्नाह

सार

बिश्नाह के गांव पंडोरिया ब्राह्मणा में दो लुटेरे शादी का निमंत्रण देने के बहाने घर में घुसे और महिला को तेजधार हथियार के दम पर बंधक बना लिया। लुटेरे घर में रखी नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिला की तहसील बिश्नाह में शुक्रवार सुबह लूट की वारदात सामने आई। बिश्नाह से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित पंडोरिया ब्राह्मणा में दो लुटेरे शादी का निमंत्रण पत्र देने के बहाने घर में दाखिल हुए। इसके बाद घर में मौजूद महिला को तेजधार हथियार के दम पर बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने बच्चों को स्कूल भेज कर अपनी दिनचर्या के कामों में व्यस्त थी। इतने में स्कूटी में सवार दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे और शादी का निमंत्रण पत्र देने की बात कहने लगे। महिला ने जैसे ही उन्हें घर में दाखिल होने दिया। दोनों व्यक्तियों ने तुरंत तेज हथियार निकाल कर महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे करीब सात लाख की नकदी और जेवर लेकर भाग निकले।

विज्ञापन

बिश्नाह - फोटो : संवाद
पीड़िता के अनुसार, वारदात के समय घर पर वह अकेले मौजूद थी। पीड़िता के पति सीआरपीएफ में सेवारत है। महिला ने बताया कि लुटेरे उसे बंधा हुआ छोड़ गए। कुछ देर बाद पास के किसी रिश्तेदार महिला ने दरवाजा खटखटाया। घर के अंदर से उत्तर न मिलने पर वह किसी तरह घर में दाखिल हुई तो पीड़िता तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने इस वारदात की शिकायत पुलिस को दी। 

जानकारी पाकर तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। लुटेरों को धर पकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें