फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Bawe Mata: बदलेगा बावे मंदिर का स्वरूप, काली माता की 20 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

Tue, 12 Jul 2022 02:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू की बावे वाली माता मंदिर में अब पार्किंग स्थल पर काली माता की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही फव्वारे भी लगेंगे। वाहनों की पार्किंग मंदिर से 200 मीटर नीचे होगी, जहां पर जेडीए की भूमि खाली है। 
विज्ञापन
BAWE MATA MANDIR - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बावे वाली माता मंदिर का स्वरूप जल्द बदलेगा। अब पार्किंग स्थल पर काली माता की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही फव्वारे भी लगेंगे। वाहनों की पार्किंग मंदिर से 200 मीटर नीचे होगी, जहां पर जेडीए की भूमि खाली है। मंदिर के स्वरूप को बदलने के लिए नगर निगम की ओर से डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मंदिर के अंदर का स्वरूप भी बदलेगा। मंदिर में आधुनिक सुविधाओं के अलावा सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


हरि सिंह पार्क चौक से नरवाल हाईवे पर हाईवे को अपग्रेड किया जाएगा। जीर्णोद्धार में लोक निर्माण, फ्लोरीकल्चर और जेडीए भी अहम भूमिका निभाएगा। मंदिर जाने वाले रास्तों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सड़क किनारे वेंडर के लिए कामर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण होगा। पैदल रास्तों, बैठने की व्यवस्था के लिए प्रबंध किए जाएंगे। मंदिर के रास्ते में आने वाले पुलों को लाइटों से सजाया जाएगा। मंदिर की दीवारों को भी पेटिंग से सजाने की योजना है। श्रद्धालुओं के विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां से श्रद्धालु तवी नदी का विहंगम नजारा देख सकेंगे।  

मंदिर के स्वरूप को बदला जाएगा 

हाउसिंग कमेटी के चेयरमैन एवं पार्षद राजेंद्र शर्मा ने प्रस्ताव को शहरी एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता के समक्ष रखा था। इस पर नगर निगम को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्राचीन मंदिर है। इसके स्वरूप को बदला जाएगा। -चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर
विज्ञापन


डीपीआर तैयार किया जा रहा
प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंदिर के स्वरूप को बदला जाएगा। -राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम, जम्मू । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें