फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घायलों को मुफ्त कानूनी मदद देगी बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पाकिस्तान से हो रहे हमलों के पीड़ितों को मुफ्त कानूनी सहायता देने के लिए वॉर रूम बनाया है। इसके साथ ही शुक्रवार को कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
यह जानकारी एलओसी और बॉर्डर के हालात को देखते हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू ने वीरवार को कोर्ट परिसर में प्रेसवार्ता में दी। इसमें डोगरा सदर सभा, चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन, ट्रांसपोर्ट यूनियन, ब्राह्मण सभा और क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले के बाद प्रदेश के हालात बिगड़े हैं। कई मौके देने के बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगा रहा। अब स्थिति युद्ध जैसी बन गई है।
सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हुए हैं।
ऐसे लोगों के लिए बार एसोसिएशन की ओर से एक शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। इसके जरिए हमले से प्रभावित लोगों को प्रमाण के आधार पर मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। बार एसोसिएशन के इस फैसले का अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया।
इस दौरान डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क, चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष नीरज आनंद, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष करन वजीर, राजपूत सभा के प्रधान नारायण सिंह और ब्राह्मण सभा के वेद प्रकाश शर्मा ने भी प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में बार एसोसिएशन के उपप्रधान बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने केंद्र और जम्मू कश्मीर सरकार से सीमावर्ती इलाकों के लोगों और हमले में पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें