फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, प्रदेश में करियर परामर्श और रोजगार मेले का आयोजन

Sun, 19 Sep 2021 08:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रोजगार मेले में बैंकिंग (एसबीआई), बीमा (मैक्सलाइफ, एलआईसी), कृषि, बागवानी, मत्स्य विभाग और ऑटोमोबाइल उद्योग (बॉश मास्टर मैकेनिक्स) जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग युवाओं की भर्ती के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन
रोजगार मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और उन्हें अच्छे रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, वुसन बटालियन ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनीगाम में करियर परामर्श और रोजगार मेले का आयोजन किया। इस आयोजन में 57 महिलाओं सहित 213 लोगों ने हिस्सा लिया।

यह आयोजन उन युवाओं के लिए किया गया था जो 12वीं पास थे, साथ ही जिनके पास स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री थी। इस दौरान बैंकिंग (एसबीआई), बीमा (मैक्सलाइफ, एलआईसी), कृषि, बागवानी, मत्स्य विभाग और ऑटोमोबाइल उद्योग (बॉश मास्टर मैकेनिक्स) जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग युवाओं की भर्ती के लिए मौजूद थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा बोली नाकाम मुख्यमंत्री हैं योगी, उड़ी में आतंकियों और सेना के बीच गोलाबारी समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन


इस दौरान असम राइफल्स में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए भी युवाओं को अवसर प्रदान किया गया था। जिसकी भर्ती के लिए कुल 61 व्यक्तियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इस पहल की युवाओं ने सराहना की और यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक लंबा सफर तय करेगा। आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का विशेष पालन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें