प्रधानमंत्री विकास पैकेज से तैयार हो रही जम्मू अखनूर सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तय समयावधि के भीतर पूरा होना संभव नहीं हैं। सरकार ने 31 दिसंबर 2021 तक जम्मू से अखनूर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने की समयावधि तय की हुई हैं। लेकिन परियोजना के अगले साल तक ही पूरा होने के आसार हैं।
नेशनल हाइवे एंड इंप्रुस्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन की तरफ से जम्मू पुंछ नेशनल हाइवे 44ए के चौड़ीकरण के तहत 30 किलोमीटर लंबी जम्मू अखनूर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा हैं। 2018 से शुरू हुए कार्य को तीन साल में पूरा होना था। लेकिन कोरोना काल, भूमि अधिग्रहण के कई मामले कोर्ट में लंबित होने के अलावा बिजली विभाग की तरफ से कई जगह पर एचटी व एलटी लाइनों को शिफ्ट करने में हुई लेटलतीफी से तय डैडलाइन पर कार्य पूरा होने की संभावना नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- गुलमर्ग जमीन घोटाला: कश्मीर के पूर्व संभागीय आयुक्त महमूद इकबाल के घर सीबीआई का छापा
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सड़क परियोजना का शिलान्यास वर्चुअल माण्यम से रखा था। करीब 917 करोड़ की राशि से तैयार हो रही सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का मंडलायुकत डा राघव लंगर ने हालही में निरीक्षण कर कारपोरेशन को कार्य की रफ्तार बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए हैं।
नेशनल हाइवे एंड इंप्रुस्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन के महाप्रबंधक परियोजना रितेन के सिंह के अनुसार कारेपोरशन की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही हैं कार्य तेजी से हो। हालांकि भूमि अधिग्रहण के कुछ मामले कोर्ट में लंबित होने व कोरोना काल के चलते निर्माण कार्य की रफ्तार पर असर पड़ा हैं।