फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोविड पाबंदियों में छूट से मां वैष्णो की यात्रा में बढ़ोतरी, कारोबारियों के चेहरों पर लौटी रौनक

Sun, 20 Jun 2021 09:45 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रविवार शाम छह बजे तक छह हजार भक्तों ने किया भवन की ओर प्रस्थान। शनिवार को 12 हजार पांच सौ भक्तों ने नवाया था शीश।
विज्ञापन
Vaishno Devi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संक्रमण के मामलों में गिरावट व कोविड पाबंदियों में मिल रही ढील का असर मां वैष्णो देवी की यात्रा में भी दिखने लगा है। हर हफ्ते यात्रा में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को जहां 8376 और शनिवार को 12500 भक्तों ने मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए हैं वहीं, रविवार शाम छह बजे तक करीब छह हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

विज्ञापन


मां की यात्रा बढ़ने से धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और भवन में फिर से रौनक लौटने लगी है। इसके अलावा मां वैष्णो के जयकारों से पूरी धर्मनगरी गूंज रही है। इससे कोरोना काल से परेशान कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौटने लगी है। उधर, हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवा दिनभर बहाल रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठा कर मां के दरबार में हाजिरी लगाई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ नया बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड की हालत खस्ता
विज्ञापन


गत सप्ताह शनिवार और रविवार को यात्रा का आंकड़ा नौ हजार के पार पहुंच गया था। वही, पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार इस शुक्रवार को 8376 और शनिवार को 12500 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। जबकि रविवार को शाम छह बजे तक छह हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
विज्ञापन


वीकेंड पर तीन दिन में भक्तों में संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अन्य दिनों में पांच से छह हजार के बीच भक्त कटड़ा पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में ढील के अनुसार और बढ़ोतरी की संभावना है। गत सप्ताह के मुकाबले इस शनिवार को तीन हजार के करीब यात्रा में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें