जम्मू संभाग के सैन्य क्षेत्र बेलीचराना में शनिवार रात में दो संदिग्ध देखे गए। जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में ही कानाचक सेक्टर के शामाचक में आसमान में पीले रंग की रोशनी देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। रात साढ़े आठ बजे यह रोशनी जसवान से सिमलीवाला की ओर जाती देखी गई। ड्रोन की आशंका में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कानाचक पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि, ड्रोन देखे जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
यूपीएससी की साल 2010 की परीक्षा के टॉपर की मां और बहन के सामने 19 साल पहले आज ही के दिन आतंकियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। इस परिवार पर दुखों का पहाड़ बस इसलिए टूटा था क्योंकि परिजनों ने आतंकियों को अपने घर में शरण देने से इनकार कर दिया था। हम बात कर रहे हैं शाह फैजल की। उनके पिता का नाम रसूल शाह था। इस घटना के समय शाह फैजल प्री-मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उस निर्मम हत्या के 19 साल होने पर शाह फैजल ने कहा '19 साल पहले आज ही के दिन हमारे कुपवाड़ा स्थित घर में मेरी मां और बहन के सामने आतंकियों ने मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले खुद भी नशे के मकड़जाल में फंस रहे हैं। प्रदेश की जेलों में बंद दो हजार से ज्यादा कैदी नशे की लत से पीड़ित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इन कैदियों का दो माह तक इलाज चलता है, जिन पर हर माह 15 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। कारावास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मामले नशा तस्करों के हैं। यह लोग नशीले पदार्थ बेचते-बेचते खुद नशे की लत में पड़ गए। पकड़े जाने पर जब इन्हें जेल में लाया जाता है तो नशे की डोज न मिलने पर इनकी तबीयत बिगड़ने लगती है। स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर कैदियों को अस्पताल ले जाना पड़ता है। चिकित्सकीय जांच में ज्यादातर मामले तनाव, अनिद्रा समेत कई बीमारियों से संबंधित मिले हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों के बाद रविवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बधाई दी है। उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू संभाग में जेकेबीओएसई की समर जोन की 12वीं वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। माता-पिता, शिक्षकों को उनके धैर्य और कड़ी मेहनत के लिए विशेष बधाई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 13 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया है। इन जिलों में जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, राजोरी, उधमपुर, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम, गांदरबल, पुलवामा और शोपियां शामिल है। हालांकि रात का कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...