फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्कूलों में अधिकतम 25 की ही रहेगी उपस्थिति, अगले आदेश तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं

Sun, 08 Aug 2021 09:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्वतंत्रता दिवस पर जश्न के लिए 25 से ज्यादा लोग हो सकेंगे एकत्रित। प्रदेश कार्यकारी समिति ने एक दिन के लिए दी छूट, लेकिन कोविड उपयुक्त व्यवहार जरूरी।
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी रोकथाम के लिए लागू पाबंदियों में स्वतंत्रता दिवस के जश्न पर रियायत दी गई है। किसी भी स्थान पर 25 से अधिक लोगों की उपस्थिति पर रोक लागू है, लेकिन 15 अगस्त के दिन एक जगह पर 25 से ज्यादा संख्या में एकत्रित होकर लोग आजादी का जश्न मना सकेंगे। हालांकि इसके लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करना होगा।

विज्ञापन


स्कूल समेत तमाम शिक्षा संस्थानों में अगले आदेश तक ऑफलाइन कक्षाओें पर रोक जारी रहेगी। रविवार को मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक में निर्णय लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है।

गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और प्रशासनिक कार्यों के लिए केवल वैक्सीन लगवा चुके विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य ही बुलाए जा सकेंगे। सार्वजनिक कार्यक्रमों मे 25 से ज्यादा लोगाें की उपस्थिति की छूट रहेगी लेकिन स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थिति की अधिकतम संख्या 25 ही रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 370 हटने के बाद घाटी में आई शांति पाकिस्तान को खल रही, आईएसआई की साजिश को अंजाम दे रहे जमात के सदस्य
विज्ञापन


टेस्टिंग पर जोर, नाइट कर्फ्यू जारी
आदेश के तहत जिला उपायुक्तों को कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करवाने के अलावा ज्यादा से ज्यादा रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें