फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बाजार में ईद की खरीदारी के रंग फीके, कश्मीर में महंगे दामों में बिक रहे हैं कुर्बानी के जानवर

Sat, 17 Jul 2021 11:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रशासन ने लोगों से तीसरी लहर के मद्देनजर ईद पर बड़ी सामूहिक नमाज आयोजित न करने की अपील की।
विज्ञापन
eid - फोटो : net
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन बाद ईद-उल-अजहा का त्योहार है, लेकिन कश्मीर के बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं दिख रही है। कोरोना की पाबंदियों के चलते सही से बाजार खुल नहीं रहे हैं और साथ ही महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम आदमी खरीदारी नहीं कर पा रहा। वहीं सरकार द्वारा तय किए गए दामों से कही ज्यादा दामों पर कुर्बानी के जानवर बेचे जा रहे हैं। इस बीच प्रशासन ने लोगों से ईद के मौके पर सामूहिक नमाज से परहेज करने की अपील भी की है।

विज्ञापन


कश्मीर में ईद 21 जुलाई को मनाई जा रही है, लेकिन ईद से पहले बाजार में ईद की खरीदारी के रंग फीके दिख रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन के चलते बाजार शनिवार को बंद रहे, हालांकि ट्रेडर्स यूनियन की ओर से प्रशासन से बाजारों को खुले रखने की अपील भी की थी। ईद के मौके पर अकसर दुकानें सजती थीं और पटरियों पर भी बाजार लगते थे, लेकिन लगातार दूसरे साल कोरोना के चलते वो रौनक देखने को नहीं मिली।

स्थानीय गुलजार अहमद ने बताया कि कुर्बानी के जानवर भी महंगे बिक रहे हैं। ईदगाह में भेड़ खरीदने पहुंचे मेहराज अहमद ने बताया कि सरकारी रेट से कई ज्यादा रेट पर जानवर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 330 से 370 रुपये प्रति किलो भेड़ बेची जा रही है जबकि सरकारी रेट 285 है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बर्खास्त किए गए सरकारी शिक्षक चला रहे थे आतंक की पाठशाला, युवाओं को धकेला पत्थरबाजी की तरफ
विज्ञापन


खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के निदेशक डॉ. अब्दुल सलाम मीर ने बताया कि हाल ही में एक आदेश जारी किया गया है जिसमें यह साफ  तौर से कहा गया है कि दिल्ली वाले और मेरिनो क्रॉस किस्मों की भेड़ की कीमत 285 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है, जबकि बकरवाल और कश्मीरी किस्मों के लिए 270 रुपये प्रति किलो। उन्होंने बताया कि बकरी के लिए 260 रुपये प्रति किलो रेट तय किए गए हैं। ज्यादा वसूली पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें