फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हाजिन में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, स्थानीय युवक के घायल होने की खबर

Mon, 26 Feb 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
तैनात भारतीय सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

 जम्मू कश्मीर के हाजिन इलाके में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हो रही है। बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर भाग निकलने की कोशिश की।  हालांकि जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को घेरे रखा।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को हाजिन के बोन मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट मिले थे। जिसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया। 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस दौरान इलाके में करीब 10 मिनट तक गोलीबारी की भी आवाजें आ रही थी। हालांकि इस मुठभेड़ में  एक स्थानीय युवक के घायल होने की भी खबर आ रही है हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेर लिया है। जिस कारण से आतंकी फायरिंग कर भाग निकलने का  प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी और जवानों पर पथराव भी शुरू हो गया। 

इस पथराव में  एक स्थानीय युवक के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। इलाके में किसी भी हालात से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी  गई है। 

विज्ञापन

बता  दें कि आतंकियों ने रविवार को आठ घंटे के भीतर चरारे शरीफ श्राइन तथा हुर्रियत नेता के घर हमला कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। दोनों स्थान से आतंकी पुलिसकर्मियों के सरकारी असलहे लेकर फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को दोपहर लगभग सवा एक बजे आतंकियों ने मध्य कश्मीर के बडगाम स्थित चरारे शरीफ में सुरक्षा पोस्ट के बिल्कुल करीब पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात संतरी कुलतार सिंह को पिस्तौल से गोली मार दी।

खून से लथपथ होकर वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचते उससे पहले ही आतंकी संतरी की एसएलआर लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घटना के बाद घायल संतरी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें