फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों ने एक दिन के भीतर दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर लूटी राइफल, दोनों जवान शहीद

Mon, 26 Feb 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों ने रविवार को आठ घंटे के भीतर चरारे शरीफ श्राइन तथा हुर्रियत नेता के घर हमला कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। दोनों स्थान से आतंकी पुलिसकर्मियों के सरकारी असलहे लेकर फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को दोपहर लगभग सवा एक बजे आतंकियों ने मध्य कश्मीर के बडगाम स्थित चरारे शरीफ में सुरक्षा पोस्ट के बिल्कुल करीब पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात संतरी कुलतार सिंह को पिस्तौल से गोली मार दी।

खून से लथपथ होकर वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचते उससे पहले ही आतंकी संतरी की एसएलआर लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घटना के बाद घायल संतरी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


देर शाम श्रीनगर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मी को पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। उधर, रात लगभग साढ़े आठ बजे श्रीनगर के सौरा स्थित हुर्रियत नेता फजल हक कुरैशी के आवास पर आतंकियों ने हमला कर दिया।

सुरक्षा पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल फारूक अहमद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसकी राइफल लेकर फरार हो गए। दिसंबर 2009 में कुरैशी आतंकी हमले में घायल हो गए थे। 
 
 
विज्ञापन

दो आतंकियों ने मारी दो गोली

चरारे शरीफ पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पर गोलीबारी करने में दो आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि जवान के ऊपर आतंकियों ने ताबड़तोड़ दो फायर किये जिसके बाद जवान जमीन पर गिर गया।

आतंकियों ने इसका फायदा उठाते हुए उसकी राइफल छीन ली और मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। गौरतलब है कि घायल जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उसने बताया कि दो लड़को ने गोलीबारी की है। जवान वीडियो में कराहते हुए बोल रहा है कि मुझे दो गोली लगी है।

स्थानीय युवा मदद को आए आगे
आतंकी हमले के बाद जमीन पर लहुलुहान पड़े पुलिसकर्मी की बचाने के लिए आसपास के युवा सबसे पहले मदद को आगे आए। बता दें कि आतंकी हमले के तुरंत बाद का ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा पुलिसकर्मी को गोद में लेकर इलाज के लिए जाते साफ देखा जा सकता है। इस दौरान कई महिलाए भी मौजूद थी। 

सीएम ने जताया दुःख 
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने घटना की निंदा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। ज्ञात हो कि नब्बे के दशक में आतंकियों ने चरारे शरीफ श्राइन में आग लगा दी थी, जिसमें भारी नुकसान पहुंचा था। 

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एस.पी वैद ने जवान के शहीद होने पर ट्वीट कर दुःख जताया। उन्होंने कहा इतने मूल्वान साथी के चले जाने पर हमे दुःख है। गौरतलब है कि कलतार सिंह जम्मू कश्मीर आर्म पुलिस के 13 बटालियन के जवान थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें