फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः रामबन में हाईवे से चिनाब में गिरी टेंपो,10 लोग लापता, बचाव कार्य जारी

Tue, 01 Sep 2020 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चिनाब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन कस्बे से एक किलोमीटर पहले निहाड़ स्थान पर सोमवार शाम को एक टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर चिनाब दरिया में जा गिरा। हादसे में वाहन समेत नौ से दस लोग लापता हो गए हैं। वाहन के गिरते समय एक व्यक्ति टेंपो से छिटक कर बाहर गिर गया,उसे कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दाफाश, उड़ी सेक्टर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, देखें तस्वीरें

जम्मू के छन्नी हिम्मत में तैनात जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस बल के कर्मी मेहराजुद्दीन (निवासी अनंतनाग) ने वाहन में सवार लोगों की संख्या नौ से दस तक बताई है। उधर, चश्मदीदों ने भी कुछ लोगों और सामान को नदी के तेज बहाव में बहते देखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः ‘तब तक पीछा करो, जब तक फरार आतंकी घेरे न जाएं’, इस रणनीति से होगा दहशतगर्दों का खात्मा

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर निहाड़ के पास अनियंत्रित होकर चिनाब दरिया में गिर गया। हादसे में बाल-बाल बचे व्यक्ति के अनुसार वाहन में नौ से दस व्यक्ति थे। पुलिस सहित सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया है, जोकि मंगलवार को भी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें