फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक हायर सेकेंडरी स्कूल के सात विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, पांच दिन बंद रहेगा स्कूल

Tue, 05 Oct 2021 01:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने पांच दिन तक स्कूल बंद रखने का दिया आदेश। जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील के एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना जांच शिविर लगाया गया।
 
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरनकोट तहसील के एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के सात विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने स्कूल को पांच दिन तक बंद रखने के साथ ही प्रधानाचार्य को स्कूल सैनिटाइज कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील के एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान सात विद्यार्थियों को संक्रमित पाया गया। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दूधपत्री को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने की तैयारी, सेना ने किया महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आदेश जारी कर स्कूल को पांच दिन के लिए बंद रखने, स्कूल में कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए स्कूल प्रांगण, कक्षाओं, लेबोरेटरी, लाइब्रेरी आदि को सैनिटाइज कराने और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपायों को सख्ती से अपनाने के आदेश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें