फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के नगीन झील में बने सात हाउसबोट जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

Mon, 04 Apr 2022 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में निगीन झील पर आग लगने से सात हाउसबोट जलकर राख हो गईं। आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नगीन झील में सोमवार की मध्यरात्रि आग लगने से सात हाउसबोट और तीन शेड जल गए। स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले आग एक हाउसबोट से लगी, जिसने देखते ही देखते पास की होसबोट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मशक्कत से आग को बुझाया जा सका। हाउसबोट मालिक राज मोहम्मद ने कहा कि आग दोपहर करीब ढाई बजे लगी, जो देखते ही देखते फैल गई।

उन्होंने कहा कि वह पत्नी के साथ इस हाउसबोट में ही रहते थे। यही हमारी रोजी-रोटी का जरिया था। अब उनके पास सिर छुपाने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। पत्नी के गहने भी इस आग में जल गए। राज मोहम्मद ने कहा, उन्हें करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। क्षतिग्रस्त हाउसबोट में रॉयल पैराडाइज, इंडिया पैलेस, जर्सी, लिली ऑफ  द वर्ल्ड, न्यू महाराजा पैलेस, यंग स्विफ्ट एंड फ्लोरा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें