फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डोडा में हथियारों के साथ आतंकी गिरफ्तार, तीन चीन निर्मित पिस्टल, साइलेंसर समेत गोलियां भी बरामद

Fri, 12 Mar 2021 10:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
हथियारों के साथ आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौ माह पूर्व आतंकवाद मुक्त घोषित जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पूर्व सूचना पर एक घर की तलाशी के दौरान आतंकी से हथियार भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


सेना, सीआरपीएफ, एसएसबी और डोडा पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन चीन निर्मित पिस्टल, पांच पिस्टल मैगजीन, 15 पिस्टल राउंड और एक साइलेंसर बरामद किया गया है। आतंकी से पूछताछ के बाद कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

जिले के बखाड़ियां गांव में आतंकी और हथियारों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 10 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 33वीं बटालियन, एसएसबी और पुलिस टीमों ने गुलाम अहमद के घर की तलाशी ली। इस दौरान हथियार बरामद किए गए। 
विज्ञापन


संयुक्त कार्रवाई में आतंकी फिरदौस निवासी बखाड़ियां उद्यानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकी से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह आतंकी पिछले कुछ समय से गुलाम अहमद के घर पर ही रह कर ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम कर रहा था। इससे जुड़े तार भी पता चल गए हैं। 
विज्ञापन

जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। आतंकी किस तंजीम से जुड़ा है और कब से सक्रिय है, इसे लेकर छानबीन जारी है। डोडा जिले को जून 2020 में आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया था। जनवरी 2021 में पुलिस ने चिनाब घाटी के डोडा के साथ रामबन जिले को भी आतंकवाद मुक्त घोषित किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें