सैनिक स्कूल नगरोटा में दूसरे चरण में बुधवार को 164 विद्यार्थियों के आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट किए गए। इससे पहले बैच के लिए गए छात्रों के टेस्ट निगेटिव आए थे। इसके अलावा एमए स्टेडियम में उत्तराखंड में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए जा रही जूनियर फेंसिंग टीम के 30 सदस्यों के आरटीपीसीआर टेस्ट लिए गए। बाहर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए जाने वाले सभी खिलाड़ियों के कोविड टेस्ट अनिवार्य किए गए हैं।