फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बडगाम में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

Thu, 11 Mar 2021 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कश्मीर के बडगाम में सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या की है। जवान जिले के शेखपोरा इलाके में सीआरपीएफ के कैंप में तैनात था। जहां सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। साथी जवानों ने आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पहचान केरल के अमर के तौर पर हुई है। जोकि सीआरपीएफ की 79-बटालियन में तैनात था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि जिसे जम्मू-कश्मीर में कहते हैं 'हेरथ': मुस्लिम निभाते हैं ये रस्म, अद्भुत है पूजनविधि    
विज्ञापन


इससे पहले उधमपुर के गढ़ी में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात एक सैन्य कर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी खुदकुशी का कारण तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जवान की पहचान होशियारपुर के जतिंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह इस समय में 10 डोगरा यूनिट गढ़ी में तैनात था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ससुराल में पुलिस वाले का खूनी खेल: प्रमोशन की खुशी में बिछा दी अपनों की इतनी लाशें, सिहर उठा जम्मू    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें