फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : एलजी ने कहा- दरबार मूव की आड़ में चल रहा था रैकेट, गायब हो जाती थीं फाइलें 

Thu, 23 Sep 2021 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एलजी ने कहा कि जनता के पैसे से अमीर बनने के दिन खत्म, जम्मू की अर्थव्यवस्था के लिए हर कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन
manoj sinha - फोटो : @manojsinha_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि दरबार मूव की आड़ में एक रैकेट चल रहा था। कुछ लोग अपने हितों के लिए इसे बनाए रखना चाहते थे। मांगने पर फाइलें गायब हो जाती थीं। इस व्यवस्था के खत्म होने से जम्मू की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को जो भी कदम उठाने होंगे, वो सुनिश्चित किए जाएंगे। वह बुधवार को जम्मू हाट के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


एलजी ने कहा कि सामान्य रूप से एक चर्चा हो रही है कि दरबार मूव की प्रक्रिया बंद होने से जम्मू की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने कहा - मुझे लगता है कि पिछले साल मैं सात अगस्त को आया था और तब श्रीनगर से दरबार मूव होने पर दो सौ ट्रक फाइलों को लेकर रवाना हुए थे। इन ट्रकों के जम्मू आने में कितने दिन लगे इसका जवाब नहीं दे पाऊंगा।

जिस काम के लिए फाइल मांगी जाती थी वह फाइल गायब मिलती थी। यह एक बड़ा रैकेट था जो इसको बनाए रखने में रुचि रखता था। अब ई-कार्यालय पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है। कुछ लोग काम करने को तैयार नहीं थे। सामान्य लोग, सामान्य व्यापारी के लिए जो कुछ जरूरी होगा सब कुछ किया जाएगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचारियों के दिन खत्म
जिन लोगों ने समझा है कि वे जैसे चाहेंगे वैसे जम्मू-कश्मीर को चलाएंगे, यह उनकी गलतफहमी है। अब वो राज खत्म हो गया जब केवल भ्रष्टाचार के सहारे कुछ लोग जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन में दिक्कत पैदा करते थे। पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सरकार का एक-एक पैसा मनोज सिन्हा के लिए गोमांस के बराबर है। यहां के लिए आने वाले एक- एक पैसा जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए होगा। जो लोग जनता के पैसे के साथ अमीर बने हैं, वे समझ लें अब वो दिन समाप्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें