फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नए मुख्य सचिव के पदभार संभालते ही प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू

Tue, 01 Jun 2021 06:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

नए वित्त सचिव की दौड़ में अटल डुल्लू और नवीन चौधरी का नाम सबसे आगे।
विज्ञापन
jammu kashmir - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में नए मुख्य सचिव के तौर पर डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया था। इसके साथ ही प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। डॉ. मेहता मुख्य सचिव बनने से पहले वित्त विभाग के वित्त आयुक्त रहे हैं। ऐसे में वित्त आयुक्त पद के लिए नया चेहरा तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर पकड़ और मजबूत करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नए मुख्य सचिव और अपने विश्वासपात्र अधिकारियों से परामर्श कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू और कृषि उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव नवीन चौधरी वित्त आयुक्त बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

दरअसल नवीन कुमार चौधरी पहले भी वित्त विभाग के वित्त आयुक्त रह चुके हैं। वहीं अटल डुल्लू को वित्त मामलों का विशेषज्ञ माना जाता हैं। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक सचिवों के विभागों में भी फेरबदल तय है। विभागों में फेरबदल की संभावनाओं पर आईएएस अधिकारियों में चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शिक्षा में नई पहल: अब जम्मू-कश्मीर में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने में शिक्षक होंगे सक्षम
विज्ञापन


बदले जा सकते हैं एक दर्जन प्रशासनिक सचिव

जम्मू-कश्मीर में वर्तमान समय में प्रशासनिक विभागों की संख्या 36 है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक दर्जन के करीब प्रशासनिक सचिवों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें