फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं डोडा आतंकी हमले के दहशतगर्द: पुलिस ने जारी किए तीन स्केच, जानकारी देने वाले को मिलेगा पांच लाख का इनाम

Sat, 27 Jul 2024 02:27 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा आतंकी हमले के तीन आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिए हैं। साथ ही जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
डोडा आतंकी हमले के तीन आतंकवादियों के स्केच - फोटो : X/@dpododa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा में हुए आंतकी हमले को लेकर तीन दहशतगर्दों की स्केच जारी किए हैं। डोडा जिले में एक कैप्टन समेत चार जवानों का बलिदान हो गया था। जिसके जिम्मेदार तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए और उनके सिर पर पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है। डोडा में जून से कई आतंकवादी घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन

डोडा पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर इन आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। जम्मू कश्मीर जिला पुलिस डोडा ने हाल ही में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए। पुलिस ने किसी भी आतंकवादी की जानकारी बताने वाले को पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। 
 

डोडा पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि ये तीनों आतंकी ऊपरी इलाकों खासकर जंगल में घूम रहे हैं। बीती 16 जुलाई को आंतकवादी विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी में एक कैप्टन और तीन जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन

आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन तीनों आतंकवादियों पर पांच लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। आम जनता से उनके बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। साथ ही आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें