जीएमसी में लगा आक्सीजन जनरेशन प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में जीएमसी समेत विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की निगरानी के लिए सरकार ने नोडल अफसर तैनात किए हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को आदेश जारी किया।
लोक निर्माण विभाग के विकास आयुक्त निर्माण समी आरिफ को संभाग के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना पर निगरानी के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मैकेनिकल बाबू राम नोडल अफसर को सहयोग करेंगे और जिला उपायुक्त और मंडलायुक्त कार्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घर से बेवजह निकले लोग लौटाए, सड़कों पर दिख रहा सन्नाटा
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से अब तक के सबसे ज्यादा 3847 नए मामलों के साथ सबसे अधिक 47 मरीजों की मौत हुई है। जम्मू संभाग में 30 और कश्मीर में 17 मरीजों की जान चली गई।
नए मामलों में जम्मू संभाग में 1231 और कश्मीर में 2601 नए संक्रमित मिले हैं। 1801 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और एक्टिव मामले तेजी से उछलकर 30343 पर पहुंच गए हैं। एक्टिव मामलों में भी प्रदेश में यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।