फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : कई दिन बाद मौसम खुला, हाईवे एक तरफा बहाल

Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिली रही, लेकिन कई जिलों में हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जम्मू समेत कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। मौसम खुलने के साथ दिन में ठिठुरन बढ़ी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिन बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार आया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिली रही, लेकिन कई जिलों में हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जम्मू समेत कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। मौसम खुलने के साथ दिन में ठिठुरन बढ़ी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी दोनों तरफ से बहाल नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन


कश्मीर के जिला कुपवाड़ा और अनंतनाग के कई हिस्सों में सोमवार की रात 3 से 5 इंच बर्फबारी हुई, लेकिन मंगलवार सुबह कश्मीर के लगभग सभी जिलों में धूप खिली रही। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 और गुलमर्ग में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम खुला, लेकिन दोपहर तक हल्के बादलों के साथ कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। शाम को भी कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर 15.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4, बटोत में 0.3, कटड़ा में 6.0 और भद्रवाह में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच दिन का तापमान माइनस 3.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें