फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद मेटल डिटेक्टर से झील खंगाल रहीं रेस्क्यू टीमें

Fri, 06 Aug 2021 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/बसोहली

सार

  • तीसरे दिन भी रंजीत सागर झील में लापता हेलिकॉप्टर और उसमें सवार लोगों का सुराग नहीं मिला
विज्ञापन
झील में रेस्क्यू टीम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजीत सागर झील में मंगलवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरे सेना के हेलिकॉप्टर में सवार पायलट और को-पायलट का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। नौसेना के मार्कोस कमांडो, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वीरवार को इन टीमों ने मलबे की तलाश में गहरे पानी में मेटल डिटेक्टर की भी मदद ली, परंतु सफलता नहीं मिली। इस बारे में रेस्क्यू में लगी टीमों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गहरी झील में डुबकी लगाने के साथ ही स्पेशल फोर्स के जवान अब तकनीक का भी सहारा ले रहे हैं। गहरी डुबकी के दौरान बोट में बैठे अधिकारियों से संपर्क करने के लिए संयंत्र लगाए गए हैं। इसके साथ गहरी डुबकी के दौरान हेलीकॉप्टर के हिस्से को तलाशने के लिए मेटल डिटेक्टर की भी मदद ली जा रही है। मंगलवार शाम से ही हादसे वाले क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है, और सुरक्षा बलों के अलावा किसी को भी मौके पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें