फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : घाटी में पड़ रही है रिकॉर्ड तोड़ ठंड, इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद 

Fri, 17 Dec 2021 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मौसम विभाग ने 23 से 25 दिसंबर तक भारी बर्फबारी की जताई संभावना।
विज्ञापन
file pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड तोर्ड ठंड पड़ रही है। इस बार व्हाइट क्रिसमस के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 23 से 25 दिसंबर तक भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे सैलानियों के लिए क्रिसमस पर बर्फबारी सोने पे सुहागा का काम करेगी। कश्मीर का ताज कहे जाने वाले गुलमर्ग में हर साल क्रिसमस और नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस बार सैलानियों को व्हाइट क्रिसमस मनाने का मौका मिल सकता है। 

विज्ञापन


इस साल अंत के महीनों में बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश घूमने पहुंच रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार घाटी में नवंबर में 1.27 लाख सैलानी घूमने पहुंचे हैं। श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीतों दिनों हुई बर्फबारी के बाद भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे।

सर्दियां शुरू होते ही पहली बर्फबारी के बाद यह पर्यटन स्थल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है। वहीं, न्यू ईयर और क्रिसमस पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ जाती है। इस समय गुलमर्ग, सोनामर्ग और पहलगाम की वादियों में मौज-मस्ती के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के द्वार खुल गए हैं। 
विज्ञापन


गुरेज, सोनामर्ग और जोजिला मार्ग पर हिमपात से श्रीनगर लेह हाईवे बंद
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपर एक घने पश्चिमी दबाव के बनने की संभावना है। इससे घाटी के ऊपरी इलाकों में भारी और मैदानी इलाकों में मध्यम दर्जे की बर्फबारी हो सकती है।

वीरवार को उत्तरी कश्मीर के गुरेज और सोनामर्ग, जोजिला मार्ग पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह एनएच यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शुष्क सर्दी वाला मौसम बना रहेगा। पारे में और गिरावट आ सकती है। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

जम्मू में सीजन का अब तक सबसे ठंडा बीता दिन और रात 

जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से सात डिग्री और गिर गया है। सर्द हवाएं जनजीवन प्रभावित करने लगी हैं। घाटी शीतलहर की चपेट में है। रात को शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू में भी वीरवार को सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन और रात बीती।

गुलमर्ग में न्यूनतम पारा सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर माइनस 10.0 डिग्री रहा। लेह में पारा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर है। यहां दिन का तापमान भी शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। 

जम्मू में हल्की धूप के साथ वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 16.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 5.9 डिग्री के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती। बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2, बटोत में 0.5, कटड़ा में 4.6 और भद्रवाह में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में शाम को हल्के बादल छा गए। यहां बीती रात का तापमान माइनस 2.1 और पहलगाम का माइनस 6.9 डिग्री रहा। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच दिन का तापमान भी माइनस 3.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का तापमान माइनस 12.5 और दिन का 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें