फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग केस में जमात के 14 जिलों में 56 ठिकानों पर एनआईए का छापा

Mon, 09 Aug 2021 12:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर के सभी 10 व जम्मू संभाग के चार जिलों में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के लोगों पर कार्रवाई। छापे में कई इलेक्ट्रानिक सबूत और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
एनआईए का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के 14 जिलों में 56 ठिकानों पर छापे मारे। सीआरपीएफ और पुलिस के साथ श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और राजोरी जिले में कार्रवाई की। कश्मीर संभाग के सभी 10 व जम्मू संभाग के चार जिलों में एनआईए ने यह कार्रवाई टेरर फंडिंग मामले में की है। छापे में कई इलेक्ट्रानिक सबूत और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि संगठन की ओर से प्रतिबंध के बाद भी अलगाववादी गतिविधियां चलाने के मामले में पांच फरवरी को केस दर्ज किया गया था। इसके अनुसार संगठन के सदस्य देश और विदेश से दान के रूप में पैसे एकत्र कर रहे थे। यह राशि जकात, मौवदा और बैत-उल-माल के रूप में इकट्ठी की जा रही थी, ताकि कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें और लोगों की मदद की जा सके।

लेकिन इस राशि का इस्तेमाल हिंसा और अलगाववादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा समेत अन्य संगठनों को जमात के नेटवर्क के माध्यम से राशि पहुंचाई जा रही है। अलगाववादी गतिविधियों के लिए नए युवाओं की भर्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर, लाल चौक का घंटाघर तिरंगे से जगमग, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन

एनआईए का जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापा

फलाह-ए-आम ट्रस्ट समेत सदस्यों पर कार्रवाई
एनआईए ने नौगाम में जमात के ट्रस्ट फलाह-ए-आम ट्रस्ट के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के घरों पर छापामारी की। बेमिना के एचआईजी कॉलोनी में गुलाम मोहम्मद भट व बशीर अहमद लोन के आवास पर छापा मारा। अनंतनाग में कोकरनाग के लोहरसेनजी निवासी गुलाम हसन वानी व गुलाम रसूल रैना, कोकरनाग के सुंदरबरे निवासी फारूक अहमद खान और अनंतनाग के आफताक के आवास पर छापे मारे गए। बदूरा अचबल निवासी मीर और खिरम बिजबिहाड़ा निवासी अहमदुल्ला पर्रे के घर पर भी कार्रवाई हुई।

बडगाम के सोइबुग में लस्से भट के पुत्र डॉ. मोहम्मद सुल्तान भट और वर्तमान में 2019 से पाकिस्तान में रह रहे गुलाम मोहम्मद वानी, गुलजार अहमद शाह, रियाज अहमद सोफी और मोहम्मद अब्दुल्ला वानी के घर भी छापा मारा। बांदीपोरा में पूर्व जमात अध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर मलिक निवासी गुंडपोरा के आवास की तलाशी ली गई। गांदरबल जिले में एनआईए ने गुल मोहम्मद वार, पूर्व अमीर (प्रमुख) जिला जेईआई गांदरबल निवासी मनीगाम लार गांदरबल, अफजल रेशी के पुत्र जहूर अहमद रेशी और मेहराजुद्दीन रेशी के आवासों पर छापा मारा गया।

सफापोरा गांदरबल निवासी और बटविना गांदरबल में गुलाम मोहम्मद के पुत्र अब्दुल हमीद भट के घर पर भी कार्रवाई की गई। शोपियां में एनआईए की दो ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है, जिनकी पहचान मालडेरा निवासी मोहम्मद यूसुफ शेख, जेईआई कार्यकर्ता और पूर्व आतंकी व रियाज अहमद गनी के रूप में हुई है। कुलगाम में एनआईए ने गुलाम हसन शेख और मोहम्मद यूसुफ राथर के घर दबिश दी। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वगूरा निवासी स्वर्गीय गुलाम हसन शाह के पुत्र पीर ग्यासुद्दीन शाह पूर्व जेईआई अमीर तहसील वगूरा और बारामुला निवासी अब्दुल रहमान शॉल के आवास पर छापा मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें