फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रगान गायन प्रतियोगिता शुरू, सात अगस्त तक भेजें अपना वीडियो

Mon, 02 Aug 2021 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया है, जिसमें पहला 13 से 18 वर्ष आयु और दूसरा 18 वर्ष आयु से ऊपर का है।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय गान गायन प्रतियोगिता शुरू किया है। 1 से 7 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रगान गायन की एक वीडियो फाइल प्रविष्टि के रूप में सरकार द्वारा जारी लिंक पर भेजनी होगी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में जनभागीदारी को यकीनी बनाने के लिए पुरस्कार की भी घोषणा की गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये, जबकि दूसरा 11 हजार रुपये और तीसरा पांच हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता जिलास्तर से शुरू होगी, जिसमें जिला स्तर के विजेता मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगा।

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत व समूह विजेताओं को अपने संबंधित जिला और मंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगान गाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को 7 अगस्त तक अपनी वीडियो फाइल प्रविष्टि के रूप में लिंक पर भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें