फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग के दौरे पर 14 सितंबर को आएंगी महबूबा मुफ्ती, करेंगी यह खास काम

Sun, 29 Aug 2021 09:57 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

-पांच दिन तक राजोरी और पुंछ में पार्टी को मजबूत करने पर करेंगी काम। 19 सितंबर को जम्मू में पीडीपी कार्यालय के बाहर युवा अधिवेशन को करेगी संबोधित।
 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को देखते हुए महबूबा मुफ्ती नए अंदाज में जम्मू संभाग के दौरे पर आएंगी। इस बार वह श्रीनगर से हवाई जहाज के माध्यम से जम्मू पहुंचने के बजाए सड़क मार्ग मुगल रोड से जम्मू संभाग में प्रवेश करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती 14 सितंबर को मुगल रोड से राजोरी व पुंछ पहुंचेगी।

विज्ञापन


सियासी जमीन मजबूत करने के लिए राजोरी और पुंछ में महबूबा पांच दिन बिताएंगी। 18 सितंबर को महबूबा जम्मू में पार्टी नेताओं से बैठक करेंगी। 19 सितंबर को पीडीपी कार्यालय के बाहर युवा अधिवेशन को महबूबा संबोधित करेंगी। 20 सितंबर को महबूबा नगरोटा, सांबा और कठुआ में भी बैठक करेंगी।

यह भी पढ़ें- सेना: तालिबान का कश्मीर पर कोई असर नहीं, किसी भी स्थिति से निपटने लिए हैं तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती के जम्मू संभाग के दौरे को सफल बनाने के लिए संभागीय नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं। उपाध्यक्ष चौधरी हमीद, महासचिव अमरीक सिंह रीन और वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह व रफीक मलिक ने रविवार को कठुआ व सांबा जिलों का दौरा किया और पार्टी नेताओं से बैठक कर पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के जम्मू संभाग के दौरे को सफल बनाने के लिए निष्ठा भाव से काम करने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें