फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लद्दाख दौरा पूरा कर लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे श्रीनगर, 31 अगस्त को पंचायत प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

Sun, 29 Aug 2021 09:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने ट्वीट किया कि आज राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलजी मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से रविवार को मुलाकात की। उनकी यह यात्रा ‘पंचायती राज संस्थानों के लिए संसदीय पहुंच कार्यक्रम’ का हिस्सा है। वे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की अपनी तीन दिन की यात्रा पूरी करके यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 
उपराज्यपाल ने ट्वीट किया कि आज राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करता हूं, जो पंचायती राज संस्थानों को मजबूत करने के लिए संसदीय पहुंच कार्यक्रम के तहत केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर हैं। श्रीनगर में 31 अगस्त को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम आयोजित है।

यह भी पढ़ें- सेना: तालिबान का कश्मीर पर कोई असर नहीं, किसी भी स्थिति से निपटने लिए हैं तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक जिले से डीसी के अलावा पंचायती राज संस्थानों के चार नुमाइंदों को बुलाया गया है। सौ लोगों की मौजूदगी में लोकसभा अध्यक्ष पंचायती राज संस्थानों की मजबूती के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा करेंगे। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से इसे और मजबूत करने के लिए सुझाव भी लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें