पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को शनिवार को एक बार फिर से नजरबंद रखा गया। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। वे सीआरपीएफ द्वारा मारे गए निर्दोष नागरिक के परिवार से मिलने जाना चाहती थी। कहा कि भारत सरकार चाहती है कि हम चुनिंदा रूप से हत्याओं की निंदा करें। वे केवल उन मामलों में नाराज होते हैं जहां नफ रत की राजनीति को लोगों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में केंद्र सरकार पर राजनीतिक लाभ के लिए बाहुबल के इस्तेमाल की नीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मेरा डर इस तथ्य से और भी बढ़ गया है कि सुधार के बजाय भारत सरकार चुनावों में राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए बाहुबल के इस्तेमाल की नीति जारी रखेगी। इसका कारण उत्तर प्रदेश में होने वाला अगला चुनाव है।