फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना

Sat, 08 Aug 2020 03:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केरल विमान हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दुबई से केरल आ रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत हृदयविदारक व दुखद है। भगवान से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

विज्ञापन

 

इससे पहले शुक्रवार रात करीब 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि "कोझिकोड में हुए विमान हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से इस संबंध में बात की। अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हर तरह की संभव मदद दे रहे हैं।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि एनडीआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा गया है।

यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार की शाम लैंडिंग के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। हादसे में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें