फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामलों में गिरावट को लेकर कश्मीर डिवकॉम ने बताई यह बात

Wed, 19 May 2021 09:31 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर फिलहाल मेडिकल ऑक्सीजन क्षमता के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है, यहां फिलहाल पांच ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर पीके पोल ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना में मामलों में 10.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। कहा कि हालांकि, संभावना यह भी है आने वाले कुछ दिनों में मृत्यु दर ऐसी ही रहेगी या इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है। यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है

विज्ञापन


वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पोल ने कहा कि ऑक्सीजन बेड की मांग में भी कमी हुई है क्योंकि सभी डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीजों का भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा खास खयाल रखा जा रहा है। उन्हें कोरोना किट भी मुहैया कराइ जा रही है जिससे इलाज संभव हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें- साजिश: बॉर्डर पर तीन दिन से मंडरा रहा ड्रोन, बीएसएफ-पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल ने कहा कि कश्मीर फिलहाल मेडिकल ऑक्सीजन क्षमता के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है, यहां फिलहाल पांच ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं। 20 कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में भी लगाए गए हैं। वैक्सीनेशन प्रक्रिया भी एक अच्छी गति से चल रही है। केंद्र शासित प्रदेश ने प्रतिदिन 50,000 के आंकड़े को भी छू लिया है। प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ 2 लाख डोज का आर्डर भी दिया है। लेकिन इस बीच डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें