फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अस्पतालों में तीमारदारों को 15 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, प्रदेश भर में जल्द लागू होगी व्यवस्था 

Thu, 09 Dec 2021 01:36 AM IST
विमल शर्मा सतीश वालिया, जम्मू

सार


जम्मू कश्मीर खाद्य आपूर्ति विभाग एनजीओ के सहयोग से चलाएगा सामुदायिक रसोई। इसके लिए योजना का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इस योजना को राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत सभी अस्पतालों में लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के अस्पतालों में अब तीमारदारों को सस्ती दरों पर भरपेट खाना मिलेगा। यह व्यवस्था जीएमसी समेत जिला स्तरीय अस्पताल और सीएचसी में होगी। इसके लिए सामुदायिक रसोई (कम्यूनिटी किचन) खोलने की योजना है। इससे तीमारदारों को बाजारों की तुलना में सस्ता खाना मिलेगा। यानी 15 से 20 रुपये में भरपेट भोजन कर सकेंगे। मौजूदा समय में बाजार में 80 रुपये के हिसाब से खाना मिल रहा है।

विज्ञापन


योजना का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश भर में यह व्यवस्था लागू होगी खाद्य आपूर्ति विभाग और फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से ये रसोई एनजीओ के माध्यम से चलाई जाएंगी। फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया इसके लिए राशन देगा। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले विभाग लोगों के सहयोग से भी राशन एकत्रित कर योजना को चलाएगा।

हालांकि अभी अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों को ही भोजन सुविधा दी जा रही है। तीमारदारों को बाजार से महंगे दामों में खाना खरीदना पड़ता है। अब अस्पतालों में ही यह व्यवस्था होगी। अब प्रारूप तैयार होने के बाद एनजीओ की तलाश की जाएगी और इसे लागू किया जाएगा। 

अस्पतालों में कम्यूनिटी किचन खोलने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके बाद एनजीओ के माध्यम से इसे व्यवस्था को लागू किया जाएगा। अस्पताल में ही तीमारदारों को सस्ता खाना मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

- जुबेर अहमद, आयुक्त सचिव, खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें