फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गृह विभाग की दो टूक- आधिकारिक ई-मेल से ही संपर्क करें विभागीय अधिकारी

Tue, 03 Aug 2021 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोई खुफिया और पुख्ता जानकारी गृह विभाग के सचिव को बाय हैंड दी जा सकती है। लेकिन बाकी के सारे मामले ई-मेल के जरिए ही देखे जाएंगे और अमल में लाए जाएंगे। गृह विभाग के सचिव शालीन काबरा की ओर से इसे लेकर आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह विभाग के अधीन आने वाले सभी विभाग आधिकारिक तौर पर संपर्क सिर्फ ई-मेल के जरिए ही करेंगे। इसी पर अमल होगा। प्लानिंग, वित्तीय मामले और आंतरिक सुरक्षा की तमाम जानकारियां ई-मेल से ही जाएंगी। गृृह विभाग की ओर से इसका आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले साल भी इसे लेकर आदेश जारी किया गया था। गृह विभाग ने कहा है कि आदेश होने के बावजूद भी देखा गया है कि इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दो टूक है कि सिर्फ ई-मेल के जरिए ही मामलों को सुना जाएगा और उस पर अमल होगा।

जानकारी के अनुसार वित्तीय मामलों, आतंरिक सुरक्षा, प्लानिंग और अन्य मामलों के लिए चार अलग-अलग ई-मेल आईडी भी जारी किए गए हैं। इन्हीं पर अमल होगा। पुलिस, जेल विभाग, प्रॉसीक्यूशन, एफएसएल, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, सैनिक वेलफेयर विभाग भी अपना काम ई-मेल के जरिए ही करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें