फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप के पास सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

Tue, 21 Sep 2021 12:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। क्रेश हेलिकॉप्टर आर्मी का है। वहीं दोनों पायलटों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पट्नीटॉप के जंगल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। नाग देवता मंदिर के ऊपर शिवगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है।  सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सेना का बताया जा रहा है। घटना का कारण इलाके में भारी बारिश और धुंध बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस घटना में दो पायलट घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।



यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: टीका न लगवाने पर दो अक्तूबर से सार्वजनिक स्थलों पर नहीं मिलेगी एंट्री
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार घायल पायलटों को गंभीर चोटें आई थी। इसी बीच घटना स्थल पर पहुंची सेना की टीम हेलिकॉप्टर के मलवे को जुटाने में लगी हुई है। हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ या उसकी आपात लैंडिंग हुई है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घायल पायलट व को-पायलट को हेलीकाप्टर से बाहर निकाला। इस बीच सेना का बचाव दल व पुलिस भी मौके पर पहुुंच गए। दोनों घायलों को ऊधमपुर कमान अस्पताल भर्ती कराया गया था।

मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग अभी भी मौजूद हैं। हेलिकॉप्टर के पास कोई नहीं पहुंचे इसके लिए पुलिस और अन्य सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना की टीम भी दौरा कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को करीब सुबह साढ़े दस बजे शिवगढ़ धार इलाके में जोरदार आवाज सुनाई देने से लोग हैरान रह गए। इलाके में धुंध और बारिश होने के कारण लोग इस धमाके के बारे में एक दूसरे से पता करने लगे। इस बीच गांव के एक हिस्से में हेलिकॉप्टर गिरने की खबर से सभी सन्न रह गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में गांव के युवा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें