फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गुलाम नबी आजाद की 5 अप्रैल को जारी होगी किताब, जानें क्या है किताब में खास

Fri, 24 Mar 2023 05:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलाम नबी आजाद की 5 अप्रैल को नई दिल्ली में किताब 'आजाद' जारी की जा रही है। इस किताब में उनकी आत्मकथा आजाद और उनके राजनीतिक सफर को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद की 5 अप्रैल को नई दिल्ली में किताब 'आजाद' जारी की जा रही है। इस किताब में उनकी आत्मकथा आजाद और उनके राजनीतिक सफर को दिखाया गया है, जिसमें पांच दशक में राजनीतिक परिवर्तन के माध्यम से महान भारत की कहानी के भव्य चेहरे को दिखाया गया है।

विज्ञापन


रूपा पब्लिकेशन इंडिया द्वारा प्रकाशित आजाद, भारत और दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं के साथ उनके जीवन और करियर के बारे में एक स्पष्ट आत्मकथा है। वह आजाद, के माध्यम से गांधी परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों का एक आकर्षक विवरण प्रस्तुत करते हैं। 

आजाद, गुलाम नबी आजाद की उन्हीं के शब्दों में मनोरंजक यात्रा है। आजाद सरकार और विपक्ष में काम करने का एक व्यक्तिगत दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। वसुंधरा राज बैगरा, निदेशक मार्केटिंग और प्रकाशन रूपा पब्लिकेशन इंडिया के अनुसार यह एक ऐसी किताब है जो हर राजनीतिक प्रेमी की पढ़ने की सूची में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sports in J&K: जम्मू कश्मीर में पांच ओलंपिक खेलों में कोच नहीं, 216 मैदानों का जिम्मा 52 कोच के हवाले

ये भी पढ़ें- GMC Jammu: एक चूहे ने कबाड़ कर दी एक करोड़ की डीआर एक्सरे मशीन, अब मरीजों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें