फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शहर में आठ घंटे और गांव में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर ठीक करने के निर्देश पर ग्रामीणों में रोष

Fri, 28 May 2021 10:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ग्रामीण लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा प्रशासन। पूर्व मंत्री सुखनंदन का कहना है कि शहरी क्षेत्र में आठ घंटे में ट्रांसफार्मर ठीक करने के निर्देश, ग्रामीण में 48 घंटे का समय क्यों रखा गया है।
 
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। यह आरोप शुक्रवार को दोमाना में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रभारी सुखनंदन चौधरी ने लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर आठ घंटे में बदलने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने का समय रखा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सांबा में पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए की जीएमसी में मौत

चौधरी ने आदेश का कड़ा विरोध करते हुए प्रशासन से सवाल उठाया है कि ग्रामीण लोगों के साथ इस तरह का पक्षपात क्यों हो रहा है। ग्रामीण लोगों को भी बिजली की अधिक आवश्यकता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धान की बिजाई का सीजन शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में खेतों की सिंचाई के लिए मोटरें चलाने को पर्याप्त बिजली की जरूरत होती है। उनका कहना था कि प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्बाध बिजली मुहैया करवाए, भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें