श्रीनगर में आतंकियों ने शनिवार को स्थानीय नागरिक को निशाना बनाकर फायरिंग की। हमले में घायल नागरिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। आतंकियों ने बटमालू इलाके में भी फायरिंग की, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार शाम को चट्टाबल निवासी नागरिक की हत्या के कुछ ही देर बाद आतंकियों ने बटमालू इलाके की एसडी कॉलोनी में हमला किया। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक की पहचान शफी डार के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले श्रीनगर के करन नगर इलाके में आतंकियों ने स्थानीय नागरिक को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। हमले में घायल नागरिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहार: इस साल अब तक 113 दहशतगर्दों का काम तमाम, सितंबर में आठ का सफाया
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के करन नगर इलाके में चट्टाबल निवासी माजिद अहमद को आतंकियों ने गोली मार दी। आनन-फानन घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में तलाशी अभियानजारी है।