फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की मौत का मामला: परिवार ने कहा- बेटा आतंकवादी नहीं था जो इस तरह मार डाला

Thu, 23 Sep 2021 11:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मृतक की मां ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है और इस मामले की जांच होनी चाहिए। अगर उसकी पहचान नहीं हो रही थी तो पैर पर गोली मारते, सिर पर गोली क्यों मारी। मेरा बेटा देश की सेवा में था, वह आतंकवादी नहीं था, जो उसे इस तरह मारा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में तैनात पुलिसकर्मी अजय धर की संतरी की गोली से मौत पर परिवार ने संगीन आरोप लगाए हैं। गुरुवार को मृतक पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार जम्मू में नगरोटा के जगती में गमगीन माहौल में किया गया। पुलिस प्रशासन ने विभागीय सम्मान के साथ अजय धर को अंतिम विदाई दी। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि अजय की मौत हादसा नहीं यह प्रायोजित हत्या है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि अभी तक उसका मोबाइल फोन और आईडी कार्ड नहीं मिला है। परिवार ने आरोप लगाया कि उत्तरी कश्मीर के डीआईजी ने बिना जांच के मामले को क्लीन चिट दे दी। कश्मीरी पंडितों का आरोप, ऐसी घटनाओं से उन्हें घाटी में बसने से रोकने के लिए साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी    

अजय की बहन ने भी आरोप लगाया कि भाई की एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या हुई है। साफ दिखता है कि उस पर हमला हुआ है। पुलिस अपनी गलती को छुपा रही है और आरोपी ने कहानी गढ़ी है। मेरे भाई का मोबाइल फोन और आईडी कार्ड नहीं मिल रहा। हमें पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि नौ महीने पहले पिता का निधन हुआ है। कश्मीरी पंडितों में किसी अपने के निधन पर के बाद खानपान में काफी परहेज होता है, जिसके कारण भाई मंदिर में रहता था। सरकार इस मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाए। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...    
विज्ञापन


मां बोली, वह आतंकवादी नहीं था, जो उसे मार डाला
मृतक की मां ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है और इस मामले की जांच होनी चाहिए। अगर उसकी पहचान नहीं हो रही थी तो पैर पर गोली मारते, सिर पर गोली क्यों मारी। मेरा बेटा देश की सेवा में था, वह आतंकवादी नहीं था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें