फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय और जम्मू विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित, प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब ऑफलाइन होगी

Fri, 14 Jan 2022 06:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते केंद्रीय विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय की जनवरी माह होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय की जनवरी माह होने वाली परीक्षा कोरोना संक्रमण को देखते हुए रद्द कर दी गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्थगित की गई परीक्षाएं दोबारा करवाने का निर्णय कोरोना की स्थिति अनुसार लिया जाएगा। विवि प्रशासन ने अभी तारीख परीक्षाओं की तिथि निर्धारित नहीं की है। अभी कक्षाएं  ऑनलाइन चल रही है।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सूरम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। परीक्षाएं दोबारा किस माह में होंगी। इस बारे में विवि प्रशासन ने अभी कोई विचार नहीं किया है। स्थगित की गई परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने का प्रावधान रखा गया है।

अब परीक्षाएं ऑनलाइन होगी
जम्मू विवि में होने वाली पीजी, दूसरे ,चौथे,बीएड दूसरे और बीएससी नर्सिंग तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सूत्रों के मुताबिक जनवरी माह में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं ऑनलाइन होगी। बीते दिनों विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद विवि की हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रशासन  की ओर से यह फैसला लिया गया है। क्लस्टर विवि में स्नातक  पहले सेमेस्टर की परीक्षा 17 और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 जनवरी को ऑफलाइन आयोजित की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें