फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: शोपियां में 48 घंटे चली मुठभेड़ में दूसरा आतंकी भी ढेर

Fri, 02 Aug 2019 05:56 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • शोपियां के पांडुन्सन इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
  • सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए, सेना का एक जवान शहीद
विज्ञापन
आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 48 घंटों तक चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। वहीं इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया, जबकि दो जवान घायल हुए हैं। बता दें सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ गुरुवार देर रात से शनिवार तक चली। 

विज्ञापन


शोपियां जिले के पांडुन्सन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गुरुवार देर रात एक बजे तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। 

इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं दो आतंकी मारे गए। अभी तलाशी अभियान जारी है। वहीं बुधवार को शोपियां के बधरहामा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए थे। माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने उन्हीं आतंकियों को दोबारा शोपियां के पांडुन्सन इलाके में घेरा और मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें