फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अबतक अतिरिक्त सुरक्षा बलों की संख्या हुई 75 हजार, पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट

Fri, 02 Aug 2019 05:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
10 हजार अतिरिक्त जवानों की घाटी में तैनाती के एक हफ्ते के भीतर ही 28 हजार और जवानों की तैनाती जम्मू-कश्मीर में हो रही है। इन जवानों को जम्मू और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 2018 से लेकर अबतक राज्य में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक कर्मियों की संख्या बढ़कर 75,000 हो गई है।
विज्ञापन


पिछले साल अक्टूबर में नगर पालिका चुनाव शुरू होने से पहले 40,000 सीआरपीएफ जवानों की तैनाती हुई थी। सीआरपीएफ को नवंबर और दिसंबर में पंचायत चुनाव, मई 2019 में लोकसभा चुनाव और 1 जुलाई से शुरू होने वाली 45 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के लिए रोका गया था।

इससे पहले गृह मंत्रालय ने कहा था कि कश्मीर में अतिरिक्त 10,000 अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती “जवाबी कार्रवाई के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए गई थी।"
विज्ञापन


भारी संख्या में अतिरिक्त जवानों की तैनाती को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हुई। इस दौरान यह भी कहा गया कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्य पर कुछ बड़े निर्णय लेने की योजना बना रही है। अफवाहें फैलीं कि अतिरिक्त बलों को कश्मीर लाने के पीछे भाजपा ने संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए को रद्द करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें