फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से दो दिन पहले बडगाम में पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Fri, 28 Jun 2019 08:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से दो दिन पहले शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी। इसमें कई लोग घायल हुए हैं जिसमें एक गंभीर है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। मालूम हो कि बडगाम से होकर अमरनाथ यात्री बालटाल के लिए जाते हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि बडगाम जिले के क्रालपोरा चकपोरा में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस आधार पर सेना की 50 राष्ट्रीय राइफ ल्स, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने शुक्रवार तड़के इलाके की घेराबंदी की। इसके साथ ही व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने इसका जवाब दिया जिसमें एक आतंकी मारा गया। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी की शिनाख्त जरार के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तानी था और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। वह कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका था और पुलिस को इसकी तलाश थी।
विज्ञापन


सड़क पर उतरे युवा, सुरक्षा बलों पर पथराव
मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। फिर भी स्थिति काबू में नहीं आई तो पेलेट गन का इस्तेमाल किया। हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसमें कई युवाओं के घायल होने की भी खबर है। चकपोरा कानपोरा के शब्बीर अहमद (30) को गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार उसे पेट में गोली लगी थी। आपरेशन के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन

अनंतनाग में भिड़े दो आतंकवादी संगठन, एक आतंकी मरा, एक जिंदा पकड़ा

इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबहेड़ा से सटे सेरहामा में दो आतंकी गुटों के बीच हुई फायरिंग में अंसार गजवा-तुल-हिंद का एक आतंकी मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी का शव बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे आतंकी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मारा गया आतंकी आदिल पहले हिजबुल का सदस्य था, लेकिन हाल ही में उसने अंसार गजवा-तुल-हिंद ज्वाइन कर लिया था। बुधवार शाम हिजबुल व अंसार के सदस्यों के आतंकियों के बीच हथियारों को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान हुई फायरिंग में आदिल मारा गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है तथा सर्च अभियान चलाया गया।

जिसमे गुरुवार  तड़के आतंकी आदिल का शव बरामद हुआ। वहीं दूसरे आतंकी आरिफ हुसैन को गोली लगने से वह घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें