फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

Thu, 24 Sep 2020 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
security forces - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी पाई है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।  खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके के मचामा में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। 
विज्ञापन


आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और सेना की 42 आरआर की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चला रखा है। 
विज्ञापन


कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। अभी भी आतंकियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें