फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सिर्फ 24 आतंकी सक्रिय, इनका भी सफाया कर देंगे: डीजीपी

Tue, 30 Jun 2020 11:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को जिले में और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के और अधिक बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुंछ के दौरे पर पहुंचे डीजीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है। वो चाहे बॉर्डर पर हो या अंदर, हालांकि नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश कर रहा है। 

हमने उसकी हर कोशिश को नाकाम किया है और आगे भी करते रहेंगे। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे पास पाकिस्तान के रूप में एक पड़ोसी है जो हमेशा यहां शांति को अस्थिर करना चाहता है। 
विज्ञापन




डीजीपी ने कहा कि इससे पहले डोडा को सोमवार को आतंकवाद से मुक्त कर दिया गया। वहां के आखिरी कमांडर को मार गिराया गया। सबसे अच्छी बात है कश्मीर में नए युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने की संख्या काफी कम हुई है। 
इस समय मात्र 24 नए आतंकी सक्रिय हैं और हमारा प्रयास है कि जम्मू-कश्मीर जिसने लंबे समय से आतंकवाद को झेला है। लोगों की जानें गई हैं। उसे आतंक से मुक्त कराएं। 
Trending Videos
विज्ञापन

इस अवसर पर डीजीपी के साथ आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह, डीआईजी राजोरी-पुंछ विवेक गुप्ता, एसएसपी और डीसी भी मौजूद रहे। डीजीपी ने पुलिस, सीआरपीएफ सहित अन्य अर्द्धसैनिक बलों के जवानों एवं अधिकारियों के साथ दरबार में उनकी समस्याएं भी सुनीं।

इस साल अब तक 128 आतंकी मारे
जहां तक कश्मीर की बात है तो इस वर्ष 144 और इस माह अब तक 44 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसमें सबसे अधिक संख्या हिजबुल मुजाहिदीन की है। हिजबुल के 70 आतंकी मारे गए हैं। जैश के 30, लश्कर के 30 और कुछ अन्य संगठनों के हैं। मंगलवार को कश्मीर के बिजबिहाड़ा में भी दो आतंकियों को मार गिराया है। जो पांच साल के मासूम बच्चे और सीआरपीएफ जवान के हत्यारे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें