फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः साथियों की हत्या में सीआरपीएफ कर्मचारी को 7 वर्ष का कारावास, तीस हजार का जुर्माना

Tue, 30 Jun 2020 08:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जिला सत्र न्यायालय ने सीआरपीएफ कर्मी संजय कुमार राय को अपने तीन साथियों की हत्या में सात साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक साथी की हत्या के प्रयास में भी तीस हजार का जुर्माना व एक साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। संजय उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के लालगंज का रहने वाला है। जिला सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान संजय को अपने तीन साथियों की हत्या व एक अन्य की हत्या के प्रयास के मामले में लंबी सुनवाई के बाद दोषी पाया है।  

यह भी पढ़ेंः कंगाल पाकिस्तान की हकीकत, हेरोइन बेचकर पैसा जुटा रही खुफिया एजेंसी आईएसआई, गवाह हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन


संजय पर आरोप था कि उसने 24 दिसंबर 2011 को कुलगाम में सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन जहां वह तैनात था। रात के समय खाना खाने के बाद जब सभी सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर विवाद होने के बाद अपनी सर्विस राइफल से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। 

यह भी पढ़ेंः चीन के 59 एप पर लगे प्रतिबंध के पीछे 'रैंचो' का बड़ा योगदान, देश-दुनिया से की थी ये अपील

इसमें साथी कर्मचारियों जावेद हुसैन, सोमन पिल्लै और पी सोमू की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य साथी एसपी मूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। संजय को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन

उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2012 में इस मामले में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिला किया था। लंबी बहस के बाद 13 जून 2020 को संजय को दोषी ठहराया गया था। 24 जून को उसकी सजा पर बहस पूरी हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें