फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डीजीपी दिलबाग सिंह ने जारी की शहीदों के परिवारों को राहत राशि

Fri, 27 Aug 2021 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मृतक एसपीओ जगरनाथ और फारूक अहमद गनी के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की राहत राशि दी गई। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों और एसपीओ के परिवारों या निकटतम परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने प्रयास को जारी रखते हुए 10 पुलिसकर्मियों और एसपीओ के पक्ष में विशेष कल्याण राहत के रूप में 1 करोड़ 70 लाख रुपये और एक शहीद पुलिस अधिकारी के आश्रितों व कानूनी वारिसों के पक्ष में 38 लाख रुपये स्वीकृत किए। 

विज्ञापन


डीजीपी ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए एसजेएसीटी मो यूसुफ बजाड़ के परिजनों के पक्ष में 38 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। प्रवक्ता द्वारा जारी किये गए बयान में बताया गया कि शहीद पुलिसकर्मियों एसआई बरफू राम, एल/एएसआई हनीफा बेगम, एचसी स्वर्ण सिंह, एल/एसजीसीटी बबिता मन्हास, देविंदर कुमार, दीपक शर्मा फालोवर रपिंदरजीत सिंह, कुलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कांस्टेबल निसार अहमद के पक्ष में 20-20 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई। मृतक एसपीओ जगरनाथ और फारूक अहमद गनी के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की राहत राशि दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें