परिसीमन आयोग के सदस्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंच चुके हैं। कश्मीर घाटी का चेरी फल अब अरब देशों में धूम मचाने जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार चेरी की मिश्री किस्म की खेप को दुबई में लांच किया गया है। साथ ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश के बाद सात माह बाद पुंछ-राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड को सभी प्रकार के वाहनों एवं लोगों की आवाजाही के लिए सोमवार से खोल दिया गया।
परिसीमन आयोग के सदस्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंच चुके हैं। आयोग जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग में 200 से ज्यादा प्रतिनिधिमंडलों से मिलेगा। आयोग के जम्मू-कश्मीर दौरे से ठीक पहले पीएजीडी(पीपुल्स अलायन्स फॉर गुपकार डिक्लेरेशन) के दो क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने अलग-अलग रास्ते चुने हैं। एक तरफ नेकां ने घोषणा की है कि पांच सदस्यीय टीम आयोग से मिलेगी, जबकि पीडीपी आयोग से नहीं मिलेगी। बता दें कि महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को छोड़कर प्रदेश में पंजीकृत शेष 11 दलों ने परिसीमन प्रक्रिया में शामिल होने पर सहमति जता दी है।आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
कश्मीर घाटी का चेरी फल अब अरब देशों में धूम मचाने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार चेरी की मिश्री किस्म की खेप को दुबई में लांच किया गया है। श्रीनगर से दुबई के लिए निर्यात की पहली खेप को सोमवार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश के बाद सात माह बाद पुंछ-राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड को सभी प्रकार के वाहनों एवं लोगों की आवाजाही के लिए सोमवार से खोल दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब कम से कम अगले चार पांच माह तक वह जरूरी काम के लिए मुगलरोड से कश्मीर आ जा सकेंगे।आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
परिसीमन आयोग के दौरे को लेकर पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पीडीपी परिसीमन आयोग को यह पत्र भेज रही है। लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए कोई आधारभूत कार्य नहीं किया गया है। राजनीतिक गतिविधि के लिए कोई विश्वसनीय कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसको देखते हुए परिसीमन आयोग की बैठक में पीडीपी शामिल नहीं होगी। पीडीपी महासचिव जीएन हंजुरा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों को ठेस पहुंचाने के लिए परिसीमन आयोग के अभ्यास को पूर्व नियोजित होने का आरोप लगाया गया है। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
दो साल से अटकी पुलिस की बॉर्डर बटालियन और महिला बटालियन की भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। यदि कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक न दी तो अगले दो महीने में इन बटालियनों को नए कर्मी मिल जाएंगे। इससे प्रदेश में महिला पुलिस कर्मियों की कमी तो दूर होगी ही, साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के अधीन आने वाले पुलिस स्टेशनों और चौकियों की सुरक्षा भी मजबूत होगी।आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...