फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एससी-एसटी एक्ट की एफआईआर में पुलिस जांच पर कोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 09 Jul 2021 12:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उधमपुर के भारत नगर में महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा। कोर्ट ने कहा-अगली तारीख तक मामले की जांच नहीं करेगी पुलिस।
 
विज्ञापन
jammu highcourt - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुसूचित जाति, जनजाति एक्ट के तहत उधमपुर पुलिस थाने में दर्ज एक एफआईआर में जांच पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर जाति आधारित आपत्तिजनक शब्द, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। जस्टिस रजनीश ओसवाल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि एफआईआर में जांच पर अगली तारीख तक स्टे लगाया जाता है।

विज्ञापन


मामले में शिकायतकर्ता उधमपुर के भारत नगर की रहने वाली महिला है। शिकायतकर्ता के अनुसार छोटू, उसके पिता तरलोक गिर और जसवंत चंडियाल निवासी वार्ड नंबर 1 भारत नगर के घर सड़क के ऊपरी ओर हैं, जबकि उसका घर सड़क से नीचे। इन तीन घरों का गंदा पानी जानबूझ कर सड़क पर फेंका जाता है, जहां से यह पानी उसके घर में आता है। जब उन्हें ऐसा न करने के लिए बोला गया तो तीनों ने जाति सूचक और बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले के जतवाल में दिखे चार संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की। कोर्ट में आरोपी पक्ष के वकील ने कहा कि यह मामला केवल जानबूझ कर फंसाने का है। यदि इसमें सच्चाई होती तो पहले दी गई शिकायत में इसका जिक्र होता। इस पर कोर्ट ने सरकारी वकील से सीडी फाइल पेश करने को कहा। साथ ही अगली तारीख तक एफआईआर में जांच पर रोक लगाने के आदेश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें